फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः दो मुस्लिम पशु व्यापारियों को मारकर पेड़ से लटकाया

Sat, 19 Mar 2016 11:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
दादरी की जिस घटना को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा था वैसा ही एक वाक्या झारखंड लातेहर जिले में सामने आया है। जहां दो मुस्लिम पशु व्यापारियों को पशु पैंठ से लौटते समय मारकर एक पेड़ से टांग दिया गया। वारदात का आरोप पशु संरक्षण के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं पर लगा है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार वाक्या राजधानी रांची से 100 किलोमीटर दूर स्थित लातेहर के बालूमठ के जंगलों में अंजाम दिया गया। मरने वाले 35 साल के मोहम्मद मजलूम और 15 साल का किशोर आजाद खान आपस में रिश्तेदार थे और दुधारू पशुओं के लेनदेन का काम करते थे। हत्यारों ने बड़ी नृशंसता से उनकी हत्या की, दोनों के हाथ उनकी कमर के पीछे बांध दिए गए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया। 

लातेहर के एसपी अनूप बिरथरी ने बताया कि उन्हें जिस तरीके से मारा गया है उससे एहसास होता है कि हत्यारों की इनके प्रति गहरी नफरत रही होगी। 
विज्ञापन

पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते थे दोनों मृतक

Murder
झारखंड विकास मोर्चा के स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम आरोप लगाते हैं कि इस घटना के पीछे हिंदू कट्टरपंथियों का हाथ है। दोनों की मौत का विरोध करने वाले ग्रामीणों ने दावा किया कि उनकी हत्या इसलिए कि गई क्योंकि वे पशुओं का व्यापार करते थे। 

एसपी बिरथारी ने अभी आरोपियों की पहचान का दावा नहीं किया है, उनके अनुसार हम अभी हत्या के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रहे हैं जिनमें आपसी रंजिश और हत्या के कुछ और कारणों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। बरथरी के अनुसार भैंसों को मुक्त कर दिया गया था फिर ऐसे में हत्यारे उन्हें अपने साथ क्यों नहीं ले गए।

वहीं यह लोमहर्षक घटना सामने आने के बाद मृतकों के गांव झब्बार में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गया, जिससे निपटने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार के सामने राजनीतिक और कानून व्यवस्‍था की समस्या उत्पन्‍न हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें