फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने दो युवकों को पीटा, एक की मौत, एक घायल

Tue, 12 May 2020 12:30 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
विज्ञापन
भीड़ ने दो युवकों की बुरी तरह पिटाई की (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड के दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड के झिलमिली गांव से भीड़ हिंसा की घटना सामने आई है। सोमवार शाम को बकरी चोरी करके भाग रहे दो युवकों की भीड़ ने बुरी तरह पिटाई कर दी। घटना में 26 साल के सुमन अंसारी की मौके पर मौत हो गई जबकि 22 साल का दुलाल मिर्धा बुरी तरह से घायल हो गया है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


शिकारीपाड़ा प्रखंड के ढाका गांव का दुलाल मिर्धा और इसी प्रखंड के द्वारपहाड़ी गांव का सुमन करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर काठीकुंड के झिलमिली गांव पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार दोनों ने अर्जुन रजवार की एक बकरी गोद में उठा ली और गांव से बाहर नदी किनारे चलने लगे। इसके बाद दोनों ने बकरी को काटा ताकि उसके मांस को अपने गांव ले जा सकें।

इसी दौरान कुछ लड़कों की उनपर नजर पड़ी और वे बकरी चोर कहकर शोर मचाने लगे। इसके बाद बड़ी संख्या में झिलमिली गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें मारते हुए झिलमिली गांव लाए। यहां उनकी पेड़ से बांधकर खूब पिटाई की गई। पिटाई की वजह से सुमन ने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर थानेदार सकीब तनबीर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

 

थानेदार मृतक के शव और घायल को लेकर थाने पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दुलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुमका के एसपी अंबर लकड़ा ने कहा कि बकरी चोरी के आरोप में दो लोगों की पिटाई की गई है। जिसमें एक की मौत और दूसरा घायल है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानून अपने हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें