फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में पान मसाला के 11 ब्रांड 12 महीने के लिए प्रतिबंधित

Fri, 08 May 2020 09:10 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड सरकार ने पान मसालों के विभिन्न ब्रांडों की जांच में मैग्नीशियम कार्बोनेट पाए जाने के बाद राज्य में पान मसालों के 11 ब्रांड के उत्पादन, भंडारण तथा बिक्री पर 12 महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में राज्य के खाद्य संरक्षा आयुक्त नितिन मदन कुलकर्णी ने राज्य में 11 ब्रांडों के पान मसाले पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने बताया कि यह प्रतिबंध विभिन्न जिलों से प्राप्त 41 पान मसाला के नमूनों के जांच में मैग्नीशियम कार्बोनेट की मात्रा पाए जाने के कारण लगाई गई है। मैग्नीशियम कार्बोनेट से हृदय की बीमारी सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती है। पान मसाला के लिए खाद्य सुरक्षा कानून, 2006 में दिए गए मानक के मुताबिक मैग्नीशियम कार्बोनेट मिलाया जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


इस बीच झारखंड में तंबाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी सहयोग संस्थान सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेन्ट सोसाइटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्र ने बताया की पान मसाला पर प्रतिबंध लगाकर राज्य सरकार ने साहसिक कदम उठाया है। मिश्रा ने बताया कि सरकार द्वारा यदि पान मसाला के प्रतिबंध को राज्य में सही ढंग से लागू किया जाएगा तो सूबे में तंबाकू सेवन करने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें