फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, चक्रधरपुर में फेंका था बम

Tue, 22 Nov 2022 10:52 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा

सार

12 नवंबर को चक्रधरपुर कस्बे के भारत भवन चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कमलदेव गिरि पर बम फेंका गया था। इससे गिरि की मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात गिरि व सतीश प्रधान के बीच क्षेत्र में वर्चस्व की लंबी लड़ाई का नतीजा थी। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के चक्रधरपुर में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों के नाम गुलजार हुसैन (25) और मतिउर रहमान (27) हैं।

12 नवंबर को चक्रधरपुर कस्बे के भारत भवन चौक पर बजरंग दल के कार्यकर्ता कमलदेव गिरि (35) पर बम फेंका गया था। इससे गिरि की मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि हत्या की वारदात गिरि व सतीश प्रधान के बीच क्षेत्र में वर्चस्व की लंबी लड़ाई का नतीजा थी। पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले में प्रधान मुख्य आरोपी है। उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

हत्या की जांच के लिए एसआईटी गठित

विज्ञापन

झारखंड पुलिस ने हत्या की जांच के लिए 13 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित किया है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की पड़ता के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरि पर हमला उस वक्त किया गया जब वे रेलवे स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। हमले में प्रधान और उसके सात अन्य सहयोगी शामिल थे। एसपी शेखर ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। 

हत्या के बाद फैला था तनाव

पुलिस ने गिरि की हत्या को लेकर भादंवि की धारा 302, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक सामग्री कानून के तहत केस दर्ज किया है। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया था। जिला प्रशासन को इलाके में धारा 144 लगाना पड़ी थी।  गिरि पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने देसी बम फेंका था। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके दूसरे दिन रविवार को जब गिरि के समर्थक शव श्मशान ले जा रहे थे, तभी दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। पुलिस ने आंसू गैस व बल प्रयोग कर हालात पर काबू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें