फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: झारखंड में टीएसपीसी के तीन नक्सली गिरफ्तार; 12 बंदूकों के साथ दो अन्य भी पकड़े गए

Mon, 26 Jun 2023 09:44 PM IST
स्वप्निल शशांक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेदिनीनगर/गुमला (झारखंड)

सार

पूछताछ के दौरान तीनों ने 16 जून को विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुल निर्माण स्थल पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को आग लगाने की घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
झारखंड पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के पलामू जिले में प्रतिबंधित तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ऋषभ गर्ग ने बताया कि एक स्वयंभू एरिया कमांडर सहित तीनों नक्सलियों को रातभर चले अभियान के दौरान रांची से लगभग 185 किलोमीटर दूर पाटन पुलिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके पास से एक देशी पिस्तौल, एक कारतूस, तीन स्मार्टफोन, टीएसपीसी के पर्चे और ईंट भट्ठा मालिकों के फोन नंबर वाली एक डायरी बरामद की गई। तीनों की पहचान टीएसपीसी के स्वयंभू एरिया कमांडर सम्भू सिंह उर्फ बीरेंद्र जी, मिथिलेश यादव और सत्येंद्र सिंह के रूप में की गई। पूछताछ के दौरान तीनों ने 16 जून को विश्रामपुर पुलिस थाना क्षेत्र में एक पुल निर्माण स्थल पर एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को आग लगाने की घटना में अपनी संलिप्तता की बात स्वीकार की।

इस बीच गुमला जिले में पुलिस ने सोमवार को फर्जी लाइसेंस के साथ आग्नेयास्त्रों की आपूर्ति करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। गुमला एसपी एहतेशाम वकारिब ने बताया कि टीम ने तलाशी अभियान चलाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया और 12 सिंगल और डबल बोर बंदूकें, 63 जिंदा कारतूस, 12 फर्जी लाइसेंस और दो मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में से एक गुमला का निवासी है जबकि दूसरा धनबाद से था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें