फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के बोकारो में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, दो महिलाओं समेत तीन लोगों की ली जान

Sun, 25 Feb 2024 08:38 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बोकारो के डीएफओ रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसा लगता है कि हाथी शनिवार रात अपने झुंड से अलग हो गया था, जिसके कारण आक्रामक हो गया। हम हाथी को उसके झुंड से दोबारा मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : wildlife sos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जंगली हाथियों के हमलों में वृद्धि देखने को मिली रही है। ताजा घटना बोकारो जिले की है। यहां रविवार को झुंड से भटके एक हाथी ने उत्पात मचाया और दो महिलाओं समेत तीन लोगों को मार डाला। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रांची से लगभग 100 किलोमीटर दूर ललपनिया थाना क्षेत्र में हुई।

विज्ञापन


बोकारो के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) रजनीश कुमार ने बताया कि हाथी ने सबसे पहले सुबह करीब सात बजे 60 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। बाद में अलग-अलग गांवों में हमला कर दो अन्य महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, दोपहर में उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान सोनू मांझी (60), मंजरी देवी (30) और सुहानी हेम्ब्रम (24) के रूप में हुई है। डीएफओ कुमार ने बताया, मांझी किसी काम से जा रहे थे, इस दौरान हाथी ने उनपर हमला कर दिया। इसी तरह एक पानी लेने गई, जब हाथी ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हाथी शनिवार रात अपने झुंड से बिछड़ गया था, जिसके कारण आक्रामक हो गया। हम हाथी को उसके झुंड से दोबारा मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सिमडेगा में हाथी ने दो महिलाओं की ली थी जान
पिछले साल दिसंबर में राज्य के सिमडेगा जिले में एक हाथी ने दो महिलाओं को कुचल कर मार डाला था। बानो इलाके में एकोदा गांव के पास हाथी ने महिलाओं पर उस समय हमला कर दिया था, जब वे गांव के बाजार से घर लौट रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें