फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण का ऐसा बदला, बाप-बेटे समेत 3 का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में सनसनीखेज तरीके से तीन लोगों की हत्या कर दी गई। इन तीनों पर आरोप था कि इन्होंने एक महिला का यौन शोषण किया था।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार रांची से 100 किलोमीटर दूर सिमडेगा जिले के कानरोवा गांव में बीते मंगलवार को यह सनसनीखेज घटना हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी मृतक रसिकन लुगुन, उसके पिता दावुद लुकुन और उनके एक रिश्तेदार जुनुल समद पर महिला से छेड़छाड़ और शोषण का आरोप लगा था।
विज्ञापन

सालभर पहले लगा था शोषण का आरोप

सिमडेगा के एसपी राजीव रंजन ने बताया कि मृतक रसिकन लुगुन जिसकी उम्र मात्र 20 वर्ष थी उस पर सालभर पहले एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा ‌था। जिसकी वजह से लगातार दो परिवारों में तनाव बना हुआ था।

मामले में ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत बुलाई थी, हालांकि इसमें छेड़छाड़ के आरोपियों पर कोई निर्णय नहीं हो सका था, जिसके बाद तीनों की हत्या का निर्णय लिया गया था। एसपी ने कहा हालांकि हत्या के पीछे और भी कारण हो सकता है।

हो सकता है किसी और ने छेड़छाड़ के मामले से जोड़ने के लिए इनकी हत्या कर दी हो। मामले में जांच की जा रही है। हम हत्या के पीछे के असली वजहों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें