फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: सीएम के फेसबुक पेज पर अश्लील फोटो?

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के फेसबुक एकाउंट पर एक ऐसी फोटो और क्लिप चलने से तहलका मच गया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। हालांकि बाद में सीएम ऑफिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का फेसबुक अकाउंट है। जिस पर उनके कुल 5393 फ्रेंड्स हैं। जिसमें काफी संख्या में पत्रकार, राजनीतिज्ञों के अलावा नौकरशाह भी शामिल हैं।

लेकिन मंगलवार को उस समय उनका स्टेटस देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया, जब उस पर अश्लील सामग्री दिखाई देने लगी। उनकी पोस्ट पर पोर्न क्लिप भी शो कर रही थीं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय को हुई तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

साइट पर टैग हुई पोर्न क्लिप

मामले की जानकारी मिलते ही इसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया गया। यह वाकया शाम 6.25 के करीब हुआ था। बाद में इस संबंध में सीएम ऑफिस की ओर से जानकारी दी गई कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था।

जिसके बाद उस पर पोर्न क्लिपिंग डाल दी गईँ। इस संबंध में दास के फेसबुक अकाउंट पर माफी लिखते हुए एक स्टेटस पोस्ट किया गया, कि सीएम का अकाउंट हैक कर लिया गया था।

सीएम ऑफिस की ओर से बताया गया कि मामले की जांच झारखंड पुलिस की एंटी हैकिंग टीम कर रही है। टीम इस मामले को काफी तेजी से देख रही है कि मुख्यमंत्री के फेसबुक अकाउंट को इतनी आसानी से कैसे हैक कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता एसएन प्रधान ने बताया कि सीएम का अकाउंट अब पहले की तरह दुरुस्त कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें