फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की हर सीट पर तीन आपराधिक उम्मीदवार

Fri, 06 Dec 2019 05:33 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
झारखंड - फोटो : social media
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर 12 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। इस चरण की हर सीट पर कम से कम तीन उम्मीदवार आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं। आठ जिलों की संवेदनशील इन सीटों पर किस्मत आजमा रहे 309 उम्मीदवारों में से 91 का आपराधिक इतिहास है। 62 पर गंभीर किस्म के मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


अपराधियों को टिकट देने में सबसे आगे ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) है। उसके 71 फीसदी उम्मीदवार दागी हैं जबकि भाजपा के 50 फीसदी और कांग्रेस के 44 फीसदी उम्मीदवार किसी न किसी मामले में आरोपी हैं। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के हलफनामों का अध्ययन करने के बाद यह रिपोर्ट जारी की है।

इसमें बताया गया है कि 62 उम्मीदवारों ने स्वयं स्वीकार किया है कि उनके विरुद्ध हत्या, मारपीट सरीखे गंभीर अपराधों में मामले दर्ज हैं। 10 उम्मीदवार महिलाओं के प्रति हुए गंभीर किस्म के अपराधों से जुड़े मामलों का सामना कर रहे हैं। 15 उम्मीदवार हत्या और हत्या के प्रयास सरीखे दोषों से जुड़े मामलों में नामित हैं। माननीयों की आपराधिक छवि का आलम यह है कि दो उम्मीदवारों पर दोष भी साबित हो चुके हैं।

77 उम्मीदवार करोड़पति

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरे चरण में 25 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति यानी 77 उम्मीदवारों की आय करोड़ों में है। इसमें सबसे अधिक करोड़पति हजारीबाग विधानसभा सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं। यहां के भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल की कुल आय और संपत्ति 27 करोड़ से ज्यादा है लेकिन सबसे बड़े देनदार भी मनीष ही हैं।

विज्ञापन


उन पर 5 करोड़ से ज्यादा की देनदारी और 8 करोड़ से ज्यादा का विवादित कर्ज भी है। दूसरे नंबर पर इसी सीट से भाग्य आजमा रहे झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के मुन्ना सिंह है। उनकी कुल संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा है। तीसरे नवंबर पर रांची से चुनावी मैदान में एजेएसयू के सुदेश कुमार महतो हैं।

रांची एक मात्र ऐसी विधानसभा है जहां सबसे कम आय वाले उम्मीदवार भी मैदान में हैं। यहां द इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के अब्दुल्ला अजहर अंसारी के पास कुल 4 हजार रुपये की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर देवेंद्र नाथ महतो हैं जिनके पास कुल 7 हजार और तीसरे नंबर पर रांची से ही राजेशवीर महतो हैं, जिनके पास कुल 10 हजार रुपये की संपत्ति है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें