फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः पुलिस मुठभेड़ में दस माओवादी ढ़ेर

Thu, 28 Mar 2013 03:44 PM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के चतरा में पुलिस से हुई मुठभेड़ में दस माओवादियों के मारे जाने की खबर है। सीआरपीएफ की कोबरा टीम के इस ऑपरेशन में माओवादियों के कई शीर्षस्थ कमांडर भी मारे गये है। शवों की बरामदगी हो गई है।
विज्ञापन


राज्य के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि चतरा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में लकडबन्ना गांव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) और तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के बीच बुधवार रात गोलीबारी हो रही थी।

इस घटना की सूचना मिलने पर तड़के साढे तीन बजे पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड हुई।

सुबह पुलिस को मौके से 10 शव मिले। इनमें से चार की पहचान हो गई है। इनके नाम ललेश यादव, जयकुमार यादव, धर्मेन्द यादव और प्रपुल्ल यादव हैं। अन्य की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


घटनास्थल से एक एके 47 राइफल, दो पुलिस की राइफलें, तीन थ्री नाट थ्री राइफल, तीन अन्य राइफलें और भारी संख्या में कारतूस, एक कार्बाइन और नक्सली साहित्य बरामद किया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें