झारखंड के झरिया में एक टीचर के दो सगी बहनों का अश्लील एमएमएस बना उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है।
टीचर ने यह एमएमएस बनाकर अपने किसी रिश्तेदार को भेज भी दिया। और छात्राओं को धमकी दी कि दो लाख रुपए नहीं दिए जाने पर ये एमएमएस सार्वजनक कर दिए जाएंगे।
लड़कियों के पिता को जब इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के मोबाइल से 2 मिनट 14 सेकंड की क्लिपिंग भी मिली।
लड़की के पिता तुरंत थाने पहुंचे और उन्होंने शिकायत दर्ज करवा कर आरोपी के रिश्तेदार को गिरफ्तार करवाया।