फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हैरान कर देगी 20 महीने के अंकुश की याददाश्त, गूगल की तरह देता है हर सवाल का जवाब

Sat, 19 Feb 2022 10:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह

सार

झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले 20 माह के गिरिडीह की याददाश्त के नमूने देख कर लोग हैरत में पड़ जा रहे हैं। गूगल की तरह सवालों के तुरंत जवाब देने वाले इस बच्चे के बारे में पढ़िए...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में जब किसी को किसी सवाल का जवाब ढूंढना होता है तो वह तुरंत गूगल का इस्तेमाल करता है। इसीलिए जब कोई व्यक्ति किसी सवाल का जवाब बहुत तेजी से देता है तो यह कहा जाता है कि उसका दिमाग गूगल की तरह है। लेकिन, झारखंड में एक बच्चा ऐसा है जिसका दिमाग सच में गूगल जैसा ही है। इस बच्चे की उम्र महज 20 महीने है और इसकी याददाश्त बेहद तेज है। 

विज्ञापन


इस बच्चे को लोग 'गूगल बॉय' और 'छोटा कौटिल्य' जैसे नाम दिए जा रहे हैं। झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले इस बच्चे का नाम अंकुश राज है। अंकुश के पिता एक ट्रक चालक हैं। अंकुश की खासियत यह है कि एक बार उसे जो भी बता दिया जाता है वह मानो उसके दिमाग में छप सा जाता है। अपनी मां की गोद में बैठकर छोटा सा अंकुश राज सभी सवालों के जवाब बेहद तेजी से देता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं अंकुश के वीडियो
अंकुश के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। अंकुश को गुड इंग्लिश नामक पूरी किताब याद है। किताब में बताए गए सभी पक्षियों, पशुओं, फूलों और सब्जियों के अंग्रेजी नाम उसे याद हैं और पूछने पर वह बिना किसी देरी के इनके बारे में बताता है। साथ ही उसे प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के नाम याद हैं। उसकी याददाश्त का नमूना देख लोग हैरत में पड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन


मां और दादी रखती हैं अंकुश की पढ़ाई का विशेष ध्यान
अंकुश के पिता अशोक यादव एक ट्रक चालक हैं और काम के चलते ओडिशा में रहते हैं और मां निशा भारती घर संभालती हैं। अंकुश की यह योग्यता ईश्वर का दिया उपहार हो सकता है लेकिन इसमें उसकी मां और दादी नीलम देवी का भी खासा योगदान है। उसकी मां अंकुश की पढ़ाई का विशेष ध्यान रखती हैं, किताबें लाती रहती हैं। उसकी दादी भी हर समय उसे कुछ न कुछ सिखाती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें