फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री को सात और साल की सजा, दो करोड़ रुपये का जुर्माना

Thu, 23 Apr 2020 02:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
एनोस एक्का (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उम्रकैद की सजा काट रहे झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को ईडी की अदालत ने गुरुवार को सात और साल की सजा सुनाई है। साथ में दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एनोस एक्का फिलहाल पारा टीचर की हत्या और आय से अधिक संपत्ति के मामले में सजा काट रहे हैं। 

विज्ञापन


ईडी की अदालत में एनोस एक्का के खिलाफ 21.30 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला चल रहा था। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि एक्का की अवैध संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा। बता दें कि मामले में कोर्ट ने 21 मार्च को एनोस एक्का को दोषी करार दिया गया था।

सजा पर सुनवाई के लिए 31 मार्च की तारीख तय की गई थी। लेकिन इसी दौरान कोरोना महामारी को लेकर देश में लॉकडाउन लग गया। इसके कारण निर्धारित तारीख को सुनवाई नहीं हो सकी। नई तारीख 15 अप्रैल निर्धारित की गई थी लेकिन उस दिन भी सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


ईडी पिछली निर्धारित तारीख को अति-आवश्यक मामले के तहत सुनवाई करने का आवेदन दिया था। जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए 23 अप्रैल की तारीख निर्धारित की थी। अदालत में पूरी सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। दोनों पक्षकारों ने अपने-अपने आवास से ही बहस की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें