फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: झारखंड में संक्रमित महिला की मौत, राज्य में मृतकों की संख्या तीन हुई

Tue, 21 Apr 2020 01:52 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रांची
विज्ञापन
झारखंड में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र हिंदपीढ़ी में मंगलवार को एक महिला की मौत हो गई। महिला की कोरोना वायरस से संक्रमित थी। इसी के साथ राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

विज्ञापन


रिम्स के निदेशक डा. डीके सिंह ने संक्रमण से महिला की मौत की पुष्टि की है। महिला को गुर्दे से जुड़ी बीमारी भी थी। इससे पहले बोकारो में कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है।

राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 45 हो गई है। जिनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और मलेशियाई मूल की एक महिला समेत चार लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें