फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्य गिरफ्तार, एक लाख का इनामी कमांडर भी शामिल

Sun, 30 May 2021 08:55 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, लातेहार

सार

पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से 1.47 लाख रुपये नकद, बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद, 11 मोबाइल फोन और वर्दी बरामद की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के लातेहार जिले से एक प्रतिबंधित संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए उग्रवादी समूह का एक कमांडर भी शामिल है, जिसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


लातेहार के पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कहा कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालूमठ इलाके में छापेमारी की और प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सदस्यों को धर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में संगठन का क्षेत्रीय कमांडर रमेश गंझू भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके पास से एक अर्द्ध स्वचालित राइफल, कारतूस और नकदी बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें