झारखंड के धनबाद से एक बुरी खबर आई है। दो अज्ञात हमलावरों ने बुधवार को धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा के करीबी सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने बैंक मोर थाना क्षेत्र के पास सतीश सिंह को गोली मारी।
विज्ञापन
इसके बाद सतीश को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक भाजपा विधायक राज सिन्हा का करीबी था। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक राज सिन्हा पीएमसीएच पहुंचे।