झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
- फोटो : social media
झारखंड में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हो गई जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मृतकों की कुल संख्या 255 तक पहुंच गई है।
वहीं, सोमवार को संक्रमण के 843 नए मामले सामने आये, जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 24,067 हो गई। राज्य के 24,067 संक्रमितों में से 15,348 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 8,464 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।
पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 16,682 नमूनों की जांच हुई, जिनमें 843 संक्रमित पाए गए।