फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू यादव के साथ जेल में हो रहा है सौतेला व्यवहार: साधु यादव

Mon, 21 Oct 2019 02:25 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झारखंड
विज्ञापन
साधु यादव - फोटो : social media
विज्ञापन

यादव महाकुंभ कार्यक्रम में शामिल होने रांची पहुंचे लालू यादव के साले साधु यादव ने कहा कि राजद अध्यक्ष के साथ जेल में सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। साधु ने कहा कि लालू को जेल बाकी को बेल यह समाज के लिए बेहद चिंता का सवाल है। साथ ही साधु ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब यातना नहीं रण होगा। साधु यहां कृष्ण विकास परिषद के आयोजित किए गए यादव महाकुंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। 

विज्ञापन

कार्यक्रम का विषय रखा गया था, यादव जाति एक विज्ञान है। साधु ने कहा कि यादव जाति देश में 29 फीसदी है अगर जाति एकजुट होकर काम करे तो हम सामाजिक विकास के साथ-साथ शैक्षणिक रूप से भी मजबूत हो जाएंगे। हम कृष्ण के वंशज हैं और संस्कार व सभ्यता हमारी संस्कृति है। साधु ने तेजस्वी यादव पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में अभी बहुत कुछ सीखना है। 

परिषद के मुख्य संरक्षक कैलाश यादव ने कहा कि देश में हमारी जाति की बहुत संख्या है लेकिन इसके बावजूद भी हम राजनीतिक रूप से पिछड़े हुए हैं। कैलाश ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए परिषद काम कर रहा है, साथ ही परिषद ने सभी जिलों में श्रीकृष्ण भवन औ स्कूल बनाने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें