फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के एवज में 500 रुपये देने की सलाह, बिहार भाजपा अध्यक्ष और प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 21 Oct 2019 05:02 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
विज्ञापन
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल - फोटो : Twitter
विज्ञापन

आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन के आरोप पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और किशनगंज विधानसभा सीट से प्रत्याशी स्वीटी सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है। एसडीएम शहनवाज अहमद नियाजी ने बताया कि किशनगंज सदर सर्किल अधिकारी शफी अहमद की शिकायत पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन


नियाजी ने कहा कि यह शिकायत तब की गई जब सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ। इसमें कथित तौर पर जायसवाल को व्यापारियों से यह बोलते हुए दिखाया गया है कि वे चुनाव वाले दिन अपने कर्मचारियों को 500 रुपये दें ताकि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

उस वक्त पार्टी प्रत्याशी स्वीटी सिंह भी मौजूद थीं। यह बैठक किशनगंज नगर पालिका उपाध्यक्ष अंची देवी के निवास पर चल रही थी। नियाजी ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज और चार अन्य सीटों पर सोमवार को मतदान होगा ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें