छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में राजस्व विभाग के एक अधिकारी और उसके भाई को कथित तौर पर 3,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत लेते हुए एक वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसीबी) अमृता सोरी ध्रुव ने बताया कि मुंगेली जिले के रहने वाले लोरमी पटवारी एन एस मरावी (33) और उसके भाई आशीष ध्रुव (26) को किसान किताब जारी करने के लिए एक व्यक्ति से 3000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी से 3,000 रुपये लेते हुए वीडियो बनाया था और इस क्लिप की पुष्टि के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।