फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी को भीड़ ने पीट पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के गुमला जिले के एक गांव में भीड़ ने रेप के शक में एक युवक को पीट पीटकर मारा डाला, जबकि उसके दोस्त को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। 
विज्ञापन

वाक्या शुक्रवार शाम का है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार आरोपियों का हाथ एक 35 वर्षीय महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के पीछे माना जा रहा था।
मृतक की पहचान लाल मोहन महतो के रूप में हुई है। महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के इंसाफ का मामला

गुमला एसपी पवन कुमार सिंह के अनुसार यह एक भीड़ के इंसाफ का मामला है। पीड़ित महिला जंगल से लकड़ी लेने के लिए गई ‌थी।

उनमें से एक आरोपी उसे पहले से जानता था, जिसके बाद उसने पीड़िता से बलात्कार और कत्ल किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाहिर तौर पर आरोपी की पहचान की थी। 
पकड़ने के बाद दोनों आरोपियों को पंचायत में ले जाया गया। सिंह के अनुसार पंचायत में ग्रामीणों की बहुत भीड़ थी। वहां भड़की भीड़ ने आरोपियों की बेतहाशा पिटाई की। अन्य पुलिस अधिकारी अंजनी झा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें