फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या के मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाई

Fri, 12 Oct 2018 09:55 AM IST
भाषा, रांची
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झारखंड के दुमका में पिछले वर्ष पहली जनवरी को तीन वर्ष की एक बच्ची के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या करने के दोषी 25 वर्षीय एक युवक को दुमका के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आज फांसी की सजा सुनायी।
विज्ञापन



न्यायाधीश कमल नयन पांडेय ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत सरैयाहाट के रहने वाले रोहित राय को फांसी की सजा सुनायी। अदालत ने अपराधी को भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं में भी सजाएं सुनायीं तथा उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन



रोहित ने पहली जनवरी, 2017 को छोटी बच्ची को चाकलेट देने के बहाने फुसलाकर पहले उसके साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें