फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुमका में लूट और अपहरण के मामले में चार गिरफ्तार

Thu, 11 Oct 2018 04:42 PM IST
भाषा, दुमका
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
झारखंड में दुमका जिले के जरमुंडी उपमंडल में एक ट्रक ड्राइवर से नकदी लूटने और उसके सहायक का अपहरण करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (जरमुंडी) अनिमेश नैथानी ने बताया कि उन्होंने आलू से लदे एक ट्रक के ड्राइवर से नकदी लूटी और फिरौती के लिए उसके हेल्पर को अगवा कर लिया। 
विज्ञापन


यह ट्रक पश्चिम बंगाल से झारखंड के दुमका जिले के रास्ते बिहार जा रहा था। मंगलवार को अपराध को अंजाम देने के बाद चारों व्यक्ति चार पहिया वाहन पर फरार हो गए। उन्होंने बुधवार को बताया कि पुलिस के एक गश्ती दल ने उनका पीछा किया तथा उसी रात उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि सहायक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें