फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से किया रेप, बेटी से भी दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड के सराईकेला में 50 साल के दुष्कर्म के एक आरोपी को गांव के लोगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। आरोपी पर गांव की एक महिला से बलात्कार करने का आरोप है। उसने एक और व्यक्ति के साथ मिलकर महिला की बेटी से गैंगरेप करने की भी कोशिश की थी।
विज्ञापन


जीन्यूज में छपी खबर के अनुसार आरोपी राधा मोहन मुंडा और एक अन्य वक्ति ने 35 साल की एक महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप करने की कोशिश की।

लेकिन गांववालों को इस घटना की भनक लगी और उन्होंने पीड़िता को बचा लिया। इसके बाद मामले को सुलझाने के और आरोपी को सजा दिलाने के लिए पंचायत बुलाई गई।
Trending Videos
विज्ञापन

शिकायत न करने की धमकी

पंचायत में यह बात सामने आई कि मुंडा कुछ समय पहले महिला की 55 वर्षीय मां से भी बलात्कार कर चुका था। लेकिन उस मामले की कोई पुलिस एफआईआर नहीं करवाई गई थी।

इस पंचायत के बाद बाद मुंडा और उसका साथी पीड़िता के घर पिस्तौल लेकर पहुंचे और किसी तरह की शिकायत न करने की धमकी दी। इस घटना का पता चलने पर गांव वालों ने मुंडा को बुरी तरह से पीटा पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप के घायल मुंडा को इलाके के अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन वह रास्ते में फरार होने में कामयाब हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें