फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: जंगल-खेत के बाद अस्पताल में घुसा हाथी, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ीं, बेड और पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त

Sun, 04 Oct 2026 07:55 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र की हरली पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जंगली हाथी घुस गया। हाथी ने दरवाजे, खिड़कियों के शीशे, पानी की टंकी और बेड समेत कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
जंगल-खेत के बाद स्वास्थ्य केंद्र में घुसा जंगली हाथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। जंगल और खेतों के बाद अब हाथी इंसानी बस्तियों और स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं। हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र की हरली पंचायत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक जंगली हाथी घुस गया। हाथी ने परिसर में काफी देर तक उत्पात मचाया और वहां रखे कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के अचानक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचने की खबर मिलते ही स्वास्थ्यकर्मियों और आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

दरवाजे-खिड़कियों से लेकर पानी की टंकी और बेड तक तोड़े

बताया गया कि जंगली हाथी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दरवाजे और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा पानी की टंकी, बेड समेत कई अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए। हाथी के परिसर में घुसने से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि परिसर में पिछले करीब 15 दिनों से हाई-मास्ट लाइट खराब पड़ी है। पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण रात में हाथी की मौजूदगी का समय रहते पता लगाना मुश्किल हो सकता है।

ग्रामीणों ने हाई-मास्ट लाइट ठीक कराने की मांग की

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पर्याप्त रोशनी होती तो हाथी के पहुंचने की जानकारी पहले मिल सकती थी और नुकसान को कम किया जा सकता था। ग्रामीणों ने हाई-मास्ट लाइट को तत्काल दुरुस्त कराने के साथ स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना होने पर लोगों और सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाया जा सके।

वन विभाग ने कहा- हाथी के करीब न जाएं

इधर, वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि अगर कहीं जंगली हाथी दिखाई दे तो उसके पास जाने या उसे भगाने की कोशिश न करें। लोगों को हाथी की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की सलाह दी गई है, ताकि समय रहते जरूरी कार्रवाई की जा सके।
वन विभाग के मुताबिक, हाथी जैसे जंगली जानवरों के करीब जाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश करना लोगों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। ऐसे में सुरक्षित दूरी बनाए रखना और विभाग को सूचना देना ही सबसे जरूरी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें