फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: धर्मांतरण के खिलाफ गांवों में विरोध, पास्टर-पादरियों के प्रवेश पर ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य

Tue, 03 Nov 2026 08:33 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में कथित धर्मांतरण के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो रहा है। गुमला और लोहरदगा समेत कई जिलों के गांवों में पास्टर और पादरियों के प्रवेश को ग्रामसभा की अनुमति से जोड़ने वाले सूचना बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गाँव में लगा सूचक बोर्ड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कथित धर्मांतरण के खिलाफ आदिवासी बहुल इलाकों में ग्रामीणों का विरोध तेज होता नजर आ रहा है। गुमला, लोहरदगा सहित कई जिलों के गांवों में ग्रामीणों ने पास्टर और पादरियों के प्रवेश पर रोक से संबंधित सूचना बोर्ड लगाए हैं। इन बोर्डों में स्पष्ट किया गया है कि गांव में धार्मिक गतिविधियों के लिए ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य होगी। इस पहल के बाद राज्य में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

दरअसल, आदिवासी संगठनों और सरना समुदाय के प्रतिनिधियों की ओर से लंबे समय से आरोप लगाया जाता रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी और दलित परिवारों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है। चंगाई सभा के नाम पर बीमारियों को ठीक करने का दावा कर लोगों को प्रभावित करने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।

इधर, आईएफएस अधिकारी एवं आदिवासी नेत्री निशा उरांव धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चला रही हैं। उनका कहना है कि पांचवीं अनुसूची के क्षेत्रों में ग्रामसभा को विशेष अधिकार प्राप्त हैं। ऐसे में गांव की परंपराओं, धार्मिक मान्यताओं और रूढ़िगत व्यवस्था की रक्षा करना ग्रामसभा की जिम्मेदारी है। उनका आरोप है कि कुछ गांवों में धार्मिक गतिविधियों के कारण पारंपरिक आदिवासी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

निशा उरांव के अनुसार, ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के तहत गांवों के प्रवेश द्वार पर सूचना बोर्ड लगाए हैं। इनमें पास्टर और पादरियों के प्रवेश को ग्रामसभा की अनुमति से जोड़ने की बात कही गई है। उनका मानना है कि यह पहल किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि आदिवासी परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा के उद्देश्य से की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: 'पत्नी के चुनाव में खर्च किए 19 करोड़, कांग्रेस ने दिए थे सिर्फ 8 लाख रुपये', अनंत सिंह का दावा

उन्होंने इसे आदिवासी समाज की जागरूकता से जुड़ा जनआंदोलन बताते हुए कहा कि अब ग्रामीण अपने संवैधानिक और पारंपरिक अधिकारों को लेकर सजग हो रहे हैं। आने वाले दिनों में धर्मांतरण और ग्रामसभा के अधिकारों को लेकर यह मुद्दा और व्यापक रूप ले सकता है।

 

गाँव में लगा सूचक बोर्ड

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें