फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: गोड्डा में अंधविश्वास का खौफनाक खेल, एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या

Tue, 17 Mar 2026 04:37 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झारखंड

सार

 Jharkhand: झारखंड के गोड्डा में डायन-बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल का दृश्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के गोड्डा जिले में अंधविश्वास का एक बार फिर खौफनाक चेहरा सामने आया है। देवडांड थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। मृतकों की पहचान दरबारी मुर्मू, जीतराम मुर्मू और मनु मक्की बासकी के रूप में हुई है। इस घटना में एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं, जिससे वारदात की गंभीरता और बढ़ गई है।

धारदार हथियार से किया हमला

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर तीनों की जान ले ली। स्थानीय स्तर पर इस घटना को डायन-बिसाही (अंधविश्वास) से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस जमीन विवाद जैसे अन्य पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है।

पुलिस ने शवों को  पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: झारखंड में पुलिस निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट 
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच सभी एंगल से की जा रही है। चाहे वह अंधविश्वास हो या आपसी विवाद। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इधर, घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें