घाटे से परेशान जनरल स्टोर संचालक ने की खुदकुशी
रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मिशन नवाटांड़ में 24 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी।
जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए थे। इसी दौरान अर्चना का छोटा भाई एडविन कुजूर घर लौटा। दरवाजा अंदर से बंद देखकर उसने काफी आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर वह घर के अंदर पहुंचा। कमरे में उसने अपनी बहन को रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ पाया।
घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका की पहचान अनिल कुजूर की पुत्री अर्चना कुजूर (24) के रूप में हुई है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पढें: पांच साल से बिजली बिल नहीं चुकाया, 49 करोड़ बकाया होने पर एचईसी का कनेक्शन कटा
सूचना मिलने पर मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
गौरतलब है कि झारखंड के अलग-अलग जिलों में हाल के दिनों में युवाओं की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, पढ़ाई का दबाव और अभिभावकों की ओर से बार-बार डांटना भी युवाओं में मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।