फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: कैरव गांधी अपहरण मामले में पुलिस का दावा, पुलिस दबिश से घबराकर जीटी रोड पर छोड़ा गया युवक

Tue, 27 Jan 2026 09:02 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: कैरव गांधी अपहरण मामले में एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस दबिश से घबराकर अपराधियों ने जीटी रोड पर युवक को छोड़ दिया। कैरव गांधी को सकुशल बरामद कर घर पहुंचाया गया, आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमशेदपुर के व्यवसायी देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। 13 जनवरी को हुए अपहरण के इस मामले को लेकर जिले के एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

विज्ञापन

 
13 जनवरी को हुआ था अपहरण
एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने बताया कि 13 जनवरी को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया से 24 वर्षीय कैरव गांधी का अज्ञात अपराधियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और सभी संभावित पहलुओं पर अनुसंधान किया गया।
 
अन्य स्थान पर ले जाने की मिली थी सूचना
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि अपहरणकर्ता कैरव गांधी को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित मार्गों पर विशेष टीमों की तैनाती की और लगातार दबिश बनानी शुरू की।
विज्ञापन

 
पुलिस दबाव में अपराधियों ने छोड़ा कैरव गांधी
एसएसपी ने बताया कि लगातार पुलिस कार्रवाई और दबिश के कारण अपराधी घबरा गए। इसी दबाव में उन्होंने जीटी रोड पर चौपारण से बरही खंड के बीच सड़क किनारे कैरव गांधी को छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड में नगर निकाय चुनाव का एलान; 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 को मतगणना
 
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कैरव गांधी को सुरक्षित बरामद किया और मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्हें जमशेदपुर स्थित उनके निवास पर सकुशल पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन

 
आरोपियों की तलाश जारी
एसएसपी पीयूष पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और अनुसंधान जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें