टाटा स्टील ने कर्मचारियों के आश्रित बच्चों को रोजगार देने के लिए अर्ली सेपरेशन स्कीम (ईएसएस) 'सुनहरे भविष्य की योजना 4.0' दोबारा शुरू की है। योजना 15 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इसके तहत पात्र कर्मचारी नौकरी छोड़ सकेंगे और उनके आश्रितों को टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में क्रेन, लोको और एचईएमएम ऑपरेशन जैसे तकनीकी विभागों में नौकरी का अवसर मिल सकता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के आश्रित बच्चों को रोजगार देने के लिए अर्ली सेपरेशन स्कीम (ईएसएस) 'सुनहरे भविष्य की योजना 4.0' को दोबारा लॉन्च किया है। योजना 15 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को कंपनी की सहयोगी इकाई में सीधे तकनीकी नौकरियों में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
पात्र कर्मचारी और योजना की समयसीमा
कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल द्वारा जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार, यह योजना जमशेदपुर संगठन के सभी यूनियनकृत कर्मचारियों और ट्यूब्स डिवीजन के कर्मियों पर समान रूप से लागू होगी। प्रबंधन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नए ग्रेड सिस्टम में ब्लॉक-3 और उससे ऊपर के अधिकारी या कर्मचारी इस योजना के दायरे में नहीं आएंगे। योजना के तहत आवेदन करने वाले कर्मचारियों की कार्यमुक्ति की अंतिम तिथि को कंपनी 14 फरवरी, 2027 से आगे नहीं बढ़ाएगी। अधिकतम 15 फरवरी, 2027 तक प्रबंधन कर्मचारियों को कंपनी से अलग कर देगा। इसके अलावा योजना से जुड़ी अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।
तकनीकी विभागों में नियुक्ति के अवसर
प्रबंधन ने इस बार योजना में सबसे महत्वपूर्ण और आकर्षक प्रावधान 'नौकरी छोड़ो-नौकरी पाओ' के विकल्प के रूप में शामिल किया है। इसके अंतर्गत योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में नियुक्ति दी जाएगी। आश्रितों को क्रेन ऑपरेशन, लोको ऑपरेशन और एचईएमएम ऑपरेशन जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी विभागों में नौकरी करने के अवसर मिलेंगे। जो आश्रित इस 'नौकरी छोड़ो-नौकरी पाओ' विकल्प के तहत चयनित नहीं हो पाएंगे या इसे नहीं चुनेंगे, उन्हें पूर्व निर्धारित मानदंडों के अनुसार ट्रेड अप्रेंटिस या डिप्लोमा प्रशिक्षण का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया
प्रबंधन चयनित आश्रितों को संबंधित कार्यक्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को टीएसटीएसएल द्वारा निर्धारित दर पर मासिक स्टाइपेंड भी मिलेगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने और निर्धारित मूल्यांकन परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर ही आश्रितों को उपयुक्त ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी पहले मूल्यांकन में असफल रहता है, तो उसे एसएनटीआई की ओर से एक पूरक परीक्षा देने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। दोनों प्रयासों में असफल रहने या बीच में प्रशिक्षण छोड़ने पर नौकरी का विकल्प समाप्त हो जाएगा, लेकिन संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित शर्तों के तहत आर्थिक लाभ मिलते रहेंगे।