फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में रेलवे फाटक से टकराई तेज रफ्तार कार: देखते ही देखते धू-धू कर जली, सवार लोगों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 02 Oct 2026 01:30 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

धनबाद के कतरास स्थित लिलौरी स्थान रेलवे फाटक पर देर रात तेज रफ्तार हुंडई कार हाइट गेट से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचा ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों और रेलवे परिसंपत्तियों को हुए नुकसान की जांच कर रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतरास के लिलौरी स्थान स्थित रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T पर गुरुवार देर रात करीब 1:00 बजे एक तेज रफ्तार हुंडई कार हाइट गेट से टकराकर भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

टकराते ही लगी भीषण आग

बोकारो की दिशा से आ रही हुंडई कार जब लिलौरी स्थान रेलवे फाटक के पास पहुंची, तो अनियंत्रित होकर वहां लगे हाइट गेट से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद वाहन के इंजन से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार यात्रियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और फौरन बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया।

राहत और बचाव के प्रयास

हादसे की जानकारी मिलते ही कतरास थाना पुलिस दल-बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में लगी आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया। हालांकि आग इतनी विकराल और तेज थी कि कार को जलने से बचाया नहीं जा सका। कुछ ही समय में पूरी कार जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: हेमंत सोरेन पर आरोप तय, क्या अब बढ़ेगा सीएम पद से इस्तीफे का दबाव? भाजपा की मांग पर झामुमो का पलटवार

दुर्घटना के कारणों की जांच

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार हाइट गेट से किस वजह से टकराई। पुलिस अधिकारी दुर्घटना से जुड़े सभी तकनीकी और अन्य पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। इसके साथ ही इस हादसे में रेलवे फाटक तथा अन्य रेल परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा की जा रही आधिकारिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों और कुल नुकसान की स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें