फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: रामगढ़ में साजिश नाकाम! कुख्यात राहुल दुबे गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार, हथियार-कारतूस का जखीरा बरामद

Tue, 26 May 2026 04:55 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand: रामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया। पतरातु क्षेत्र में बड़ी वारदात की योजना बना रहे अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार अपराधी,बरामद हथियार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के रामगढ़ जिले में सक्रिय संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगढ़ पुलिस ने कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि पतरातु थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं मानवीय आसूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अपराधियों के पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक एवं मोबाइल बरामद किए।

विशेष टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु राघवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पतरातु थाना, भदानीनगर ओपी, भुरकुंडा ओपी एवं तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों और जवानों की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली।
विज्ञापन


बड़ी वारदात की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल रणनीति बनाकर इलाके में छापेमारी अभियान चलाया और सभी आरोपियों को दबोच लिया।

हथियार और कारतूस बरामद
छापेमारी के दौरान अपराधियों के कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामान के आधार पर पुलिस गिरोह की गतिविधियों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: तीन साल पहले जंगल से गायब हुआ था CRPF जवान; पत्नी बोली- या तो पति को खोजो या शहीद घोषित करो
विज्ञापन


गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी
रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अब राहुल दुबे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें