फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के चांडिल में सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार छात्रों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Tue, 06 Oct 2026 02:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

चांडिल गोलचक्कर के पास एनएच-33 पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार टिप ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में प्रेम महतो की मौके पर मौत हो गई, जबकि समीर दास गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक फरार है।

 

विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मार्ग एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार टिप ट्रेलर ने बाइक सवार दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज जा रहे थे।

कॉलेज जाते समय हुआ हादसा

विज्ञापन

गम्हरिया के शांतिनगर निवासी प्रेम महतो और उनके साथी समीर दास मंगलवार सुबह एक ही बाइक से कॉलेज जा रहे थे। चांडिल गोलचक्कर के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार टिप ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण प्रेम महतो ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि समीर दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने ट्रेलर और बाइक जब्त की
दुर्घटना के बाद चांडिल गोलचक्कर के पास अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल समीर दास को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, प्रेम महतो के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और टिप ट्रेलर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें