फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची विश्वविद्यालय: एक दिसंबर से बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य, जनवरी से रुकेगा वेतन; जारी किया आदेश

Sat, 21 Nov 2026 04:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची विश्वविद्यालय में एक दिसंबर से शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी। आने-जाने दोनों समय उपस्थिति दर्ज करनी होगी। नियम का पालन नहीं करने वालों का जनवरी 2027 से वेतन रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
रांची विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है। विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों, स्नातकोत्तर विभागों और कार्यालयों में यह व्यवस्था एक दिसंबर  से लागू होगी। बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले कर्मियों का वेतन जनवरी, 2027 से रोक दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि समय पर बायोमैट्रिक हाजिरी न लगाने की स्थिति में संबंधित कर्मियों के वेतन पर सीधा असर पड़ेगा।

विज्ञापन


कुलपति के निर्देश पर जारी आदेश
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से यह आदेश कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के निर्देश पर जारी किया गया है। कुलपति के निर्देश के बाद विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित सभी संबंधित कार्यालयों, स्नातकोत्तर विभागों और कॉलेजों में बायोमैट्रिक मशीनों की व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिन स्थानों पर मशीनें पहले से लगी हैं, उन्हें दुरुस्त करने और जहां मशीनें नहीं हैं, वहां नई बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का काम तेजी से निपटाने को कहा गया है, ताकि व्यवस्था एक दिसंबर से पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो सके।

आने और जाने दोनों समय हाजिरी जरूरी
नई व्यवस्था के तहत सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों, प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को कार्यालय अथवा कॉलेज आने और जाने, दोनों समय बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध संस्थानों, कॉलेजों और विभागों को एक दिसंबर से पहले अपनी मशीनों और तकनीकी तैयारियों को हर हाल में दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने दोबारा चेतावनी दी है कि जनवरी, 2027 से जो कर्मी बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं बनाएंगे, उनका वेतन रोक दिया जाएगा। इस फैसले के बाद विश्वविद्यालय के तमाम विभागों में बायोमैट्रिक प्रणाली को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें