फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले चिन्हित, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

Thu, 18 Jun 2026 11:07 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में रांची पुलिस जांच के अहम मुकाम पर पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
आरएसएस कार्यालय में रांची पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के चुटिया स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है और हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले की जांच तेज करते हुए घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद वाहन से जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली है। दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ranchi: PFI के पूर्व सक्रिय सदस्य और जिला परिषद सदस्य हंजला शेख गिरफ्तार, पुराने मामले में भेजे गए जेल

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने चुटिया स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में पेट्रोल बम फेंका था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि हमले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच एजेंसियों ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी या फिर किसी बड़ी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


रांची पुलिस का दावा है कि मामले के अधिकांश पहलुओं की जांच पूरी हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा संभव है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें