फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, 88 अफसरों को मिली नई तैनाती, जिलों और विभागों में बड़ा बदलाव

Thu, 18 Jun 2026 10:52 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राज्य सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक निर्णय के तहत 88 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है। नगर निकायों, जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 88 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। तबादलों में नगर निकाय, निर्वाचन विभाग, जिला प्रशासन, राजस्व, परिवहन, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), उप निर्वाचन पदाधिकारी और विभिन्न विभागों में सचिव स्तर की जिम्मेदारियां दी गई हैं।

प्रमुख तबादले
  • एजाज अनवर को कृषि विभाग से स्थानांतरित कर नगर आयुक्त, आदित्यपुर बनाया गया है।
  • योगेंद्र प्रसाद को स्वास्थ्य विभाग से नगर आयुक्त, जमशेदपुर नियुक्त किया गया है।
  • अब्दुस समद को उप नगर आयुक्त, गिरिडीह की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • बिजय सिंह बिरुवा को नगर आयुक्त, गिरिडीह बनाया गया है।
  • विनोद कुमार को अपर नगर आयुक्त, मेदिनीनगर तथा प्रदीप कुमार को अपर नगर आयुक्त, हजारीबाग नियुक्त किया गया है।
  • रोहित सिन्हा को पलामू आयुक्त के सचिव पद पर भेजा गया है।
  • अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर बनाया गया है।
  • रजनीश कुमार को अपर नगर आयुक्त, देवघर की जिम्मेदारी मिली है।
ये भी पढ़ें: Ranchi: 'एक अंगदान, कई जिंदगियों को नया जीवन', CM सोरेन ने बताया क्यों जरूरी है अंग दान? लोगों से की खास अपील
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग में बड़े पैमाने पर पदस्थापन
राज्य सरकार ने निर्वाचन विभाग में भी बड़े स्तर पर अधिकारियों की तैनाती की है। कुमुदिनी टुडू, ललन कुमार, लक्ष्य किशोर, बिजय कुमार सोनी, मनीषा वत्स, सागरी बराल, पारुल सिंह, गुंजन कुमार सिन्हा, पायल राज, संजय कुमार, बिपिन कुमार दुबे, मोहम्मद मोजाहिद अंसारी, मोहम्मद कयूम अंसारी और रविंद्र कुमार समेत कई अधिकारियों को उप निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

जिला और प्रखंड स्तर पर भी बदलाव
सरकार ने कई अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO), प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), अंचल अधिकारियों (CO) और कार्यपालक दंडाधिकारियों का भी तबादला किया है।
  • कुमार मयंक भूषण को अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा बनाया गया है।
  • संजय पांडेय को अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर नियुक्ति मिली है।
  • राकेश कुमार श्रीवास्तव को बीडीओ, रातू (रांची) बनाया गया है।
  • गुलजार अंजुम को बीडीओ-सह-सीओ, अड़की (खूंटी) नियुक्त किया गया है।
  • अभिषेक कुमार को बीडीओ-सह-सीओ, आनंदपुर की जिम्मेदारी मिली है।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा
एक साथ 88 अधिकारियों के तबादले को राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी प्रशासनिक आवश्यकताओं, विकास योजनाओं की निगरानी और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए यह फेरबदल किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को जल्द नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें