फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: मसांजोर डैम में बड़ा हादसा! सेल्फी और बोटिंग का शौक बना मौत की वजह, बंगाल के युवक की डूबकर मौत

Mon, 25 May 2026 03:54 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

Jharkhand: झारखंड के दुमका जिले स्थित मसांजोर डैम में नाव पलटने से पश्चिम बंगाल के एक पर्यटक की मौत हो गई। पांच दोस्त बिना अनुमति स्थानीय मछुआरे की नाव लेकर डेंजर जोन में चले गए थे, जहां नाव अचानक पलट गई। चार लोग तैरकर बाहर निकल आए, जबकि तैरना नहीं जानने के कारण एक युवक की डूबने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
मसांजोर डैम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के दुमका जिले में स्थित मसांजोर डैम में नाव पलटने से पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के एक 28 वर्षीय पर्यटक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पांच दोस्त घूमने पहुंचे थे मसांजोर डैम
लिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से पांच लोग रविवार को दुमका जिले के मसांजोर डैम घूमने पहुंचे थे। सभी पर्यटक डैम क्षेत्र में घूमने के दौरान एक स्थानीय मछुआरे की नाव लेकर पानी में उतर गए।

बिना अनुमति डेंजर जोन में ले गए नाव
मसांजोर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पर्यटकों ने नाव मालिक की अनुमति के बिना नाव ली थी और उसे डैम के उस हिस्से में ले गए, जिसे डेंजर जोन घोषित किया गया है। नाव को वे खुद चला रहे थे, तभी अचानक नाव पलट गई।
विज्ञापन


चार लोग तैरकर निकले, एक की डूबने से मौत
हादसे के दौरान पांच में से चार लोग तैरकर सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए, जबकि एक युवक तैरना नहीं जानता था, जिसके कारण वह डूब गया। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में प्यासा झारखंड! हजारों हैंडपंप और सोलर पंप खराब, चुआ और नदी के सहारे जी रहे लोग
विज्ञापन


रविवार रात बरामद हुआ शव
थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात युवक का शव डैम से बाहर निकाल लिया गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी सौविक दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मुर्शिदाबाद कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें