फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची: रामगढ़ में जंगल के बीच अचानक हुआ विस्फोट, खुखड़ी चुनने गए व्यक्ति का हाथ बुही तरह क्षतिग्रस्त

Tue, 08 Sep 2026 03:26 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रामगढ़ थाना क्षेत्र के कचान गांव में जंगल में खुखड़ी चुनने गए एक व्यक्ति के हाथ में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में शनिचर राम का दायां हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्लास्ट में घायल व्यक्ति
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची के  रामगढ़ थाना क्षेत्र के कचान गांव में मंगलवार सुबह जंगल में खुखड़ी चुनने गए एक व्यक्ति के साथ अचानक हुए विस्फोट में गंभीर हादसा हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से गांव निवासी शनिचर राम का दायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिचर राम मंगलवार सुबह करीब सात बजे खुखड़ी चुनने के लिए गांव के पास स्थित जंगल गए थे। इसी दौरान जंगल में एक स्थान पर जैसे ही उन्होंने हाथ रखा, जोरदार विस्फोट हो गया। अचानक हुए धमाके से उनका दायां हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल शनिचर राम को तत्काल इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

क्या हो सकती है वजह?

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां प्लास्टिक में कुछ सामान रखा हुआ था। हालांकि, उसमें क्या सामग्री थी और विस्फोट किस कारण हुआ, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। विस्फोट की वजह क्या हो सकती है? इसकी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बिहार: BDO आनंद कुमार विभूति के किराए के घर पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों और सामान की जांच; क्या हुआ बरामद?

रामगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्फोट किन कारणों से हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पीड़ित से पूछताछ और घटनास्थल की जांच के बाद ही ब्लास्ट की वास्तविक वजह और उसमें इस्तेमाल सामग्री के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें