फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: दशहरा पर सुरक्षा होगी मजबूत, लातेहार पुलिस को मिलीं 25 अपाची बाइक; एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 17 Oct 2026 03:58 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि पुलिस मुख्यालय, झारखंड की ओर से लगातार सभी जिलों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में लातेहार जिले को भी पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बोलेरो समेत कई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
एक साथ 25 नई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लातेहार जिले में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्ती को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को न्यू पुलिस लाइन से 25 अपाची बाइक रवाना की गईं। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को लगातार आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में लातेहार जिले को भी पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बोलेरो समेत कई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। शनिवार को जिले को 25 अपाची बाइक मिली हैं। इनके मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी।

विज्ञापन


पढ़ें: रामायण की चौपाइयां और नमाज की इबादत, 52 साल से कायम है भाईचारे की अनूठी मिसाल

एसपी ने बताया कि आगामी दशहरा पर्व को देखते हुए इन बाइक का विशेष रूप से पेट्रोलिंग में इस्तेमाल किया जाएगा। शहर के साथ-साथ संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर लगातार निगरानी रखी जाएगी। बाइक से गश्ती होने के कारण पुलिसकर्मी कम समय में विभिन्न इलाकों तक पहुंच सकेंगे और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर सकेंगे।

बाइक रवाना किए जाने के बाद पुलिसकर्मियों ने शहर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जवानों को दशहरा पर्व के दौरान सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, पुलिस लाइन प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, चंदवा थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें