फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड में पुलिस निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 17 Mar 2026 10:04 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड में गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस निरीक्षक और महिला पुलिस निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों, इकाइयों और विशेष शाखाओं में कुल 60 से अधिक अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया।
विज्ञापन
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गृह विभाग ने पुलिस निरीक्षक और महिला पुलिस निरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों, इकाइयों और विशेष शाखाओं में कार्यरत कुल 60 से अधिक पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन


अधिकारियों को नई जिम्मेदारी और स्थानांतरण

जारी सूची के अनुसार कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले या विशेष इकाइयों में भेजा गया है। प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं:
  • पुलिस निरीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह को लातेहार से सीआईडी भेजा गया।
  • सोनी प्रताप को चतरा से जमशेदपुर जिला स्थानांतरित किया गया।
  • फगुनी पासवान को रांची से रांची जिला में पदस्थ किया गया।
  • महेंद्र दास को सीटीसी मुसाबनी से चाईबासा जिला भेजा गया।
  • सुरेश कुमार मंडल को पलामू से सीआईडी स्थानांतरित किया गया।
  • कुणाल कुमार को अपर अनुसंधान विंग रांची से रांची जिला में पदस्थ किया गया।
  • महिला पुलिस निरीक्षक प्रियंका आनंद को अपर अनुसंधान विंग रांची से दुमका जिला भेजा गया।
  • दिनेश कुमार सिंह को जे.जे. रांची से बोकारो जिला स्थानांतरित किया गया।
  • ममता कुमारी को गिरिडीह से बोकारो जिला भेजा गया।
  • शंकर प्रसाद को रेल जमशेदपुर से रेल धनबाद स्थानांतरित किया गया।
  • नित्यानंद महतो को अपर अनुसंधान विंग रांची से बोकारो जिला में पदस्थ किया गया।
  • संतोष कुमार सिंह को जामताड़ा से रेल जमशेदपुर भेजा गया।
  • रणधीर कुमार को लातेहार से सीटीसी मुसाबनी में स्थानांतरित किया गया।
  • कल्याण विरूली को जमशेदपुर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची भेजा गया।
  • गांधी भगत को सरायकेला से रांची जिला में पदस्थ किया गया।

साथ ही कई अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गृह विभाग के निर्देश और उद्देश्य

गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि जिन अधिकारियों के लिए संबंधित श्रेणी में तत्काल रिक्त पद उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें समकक्ष श्रेणी में समायोजित किया जाए और इसकी सूचना पुलिस मुख्यालय को दी जाए। अधिकारियों के इस व्यापक तबादले को राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें