फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: पवन कुमार साय बने झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

Thu, 24 Sep 2026 07:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पवन कुमार साय को झारखंड का प्रदेश संगठन महामंत्री और कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी है। सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया।

 

विज्ञापन
पवन कुमार साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों में नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके तहत छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय को झारखंड भाजपा का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है। वहीं, झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया है। सौदान सिंह का झारखंड भाजपा से पुराना संगठनात्मक जुड़ाव रहा है। पार्टी में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पवन कुमार साय लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। वह वर्ष 2016 से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कार्यकर्ता संपर्क, बूथ सशक्तीकरण और संगठन विस्तार को लेकर उन्हें संगठनात्मक अनुभव है।

विज्ञापन


पढ़ें: थानों में सीसीटीवी न लगाने पर हाईकोर्ट हुआ सख्त, शीर्ष अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी नियुक्तियों का स्वागत करते हुए नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पवन कुमार साय के अनुभव और कुशल नेतृत्व से झारखंड में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वहीं, कर्मवीर सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का लाभ अब छत्तीसगढ़ संगठन को मिलेगा।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सौदान सिंह, पवन साय और कर्मवीर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सौदान सिंह झारखंड के संगठन से भली-भांति परिचित हैं और उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी तीनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें