फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले विनय का शव जमशेदपुर पहुंचा, मां की चीख-पुकार से गमगीन हुआ माहौल

Sun, 04 Oct 2026 02:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

वियतनाम में 25 सितंबर को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले जमशेदपुर निवासी विनय कुमार राय का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात घर पहुंचा। रविवार को मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बिष्टुपुर के पार्वती घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विनय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर चार में रविवार सुबह करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। वियतनाम में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले विनय कुमार राय का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके आवास पर पहुंचा, परिजनों का धैर्य जवाब दे गया। जिस बेटे की लंबी उम्र और सलामती की कामना करते हुए मां लग्न देवी ने जितिया का निर्जला व्रत रखा था, पारण के तुरंत बाद उसी बेटे का शव देखकर वह बदहवास हो गईं।

वियतनाम में सड़क हादसे में गई जान

विज्ञापन

रमेश राय के पुत्र विनय कुमार राय दो वर्ष पूर्व योग शिक्षा का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वियतनाम गए थे। बीते 25 सितंबर की रात हल्की बारिश के बीच विनय अपने साथी रांची निवासी राजा कुमार के साथ स्कूटी से लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण स्कूटी सड़क पर फिसल गई और अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ओमनी कार से टकरा गई। इस भीषण हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पार्थिव शरीर पहुंचते ही मचा कोहराम
सांसद विद्युत वरण महतो, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की विशेष पहल के बाद शनिवार देर रात विनय का पार्थिव शरीर जमशेदपुर पहुंच सका। रात में शव को टीएमएच में सुरक्षित रखा गया था।

रविवार सुबह जैसे ही विनय का पार्थिव शरीर शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास पर पहुंचा, पिता रमेश राय और दादा-दादी समेत परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेहाल हो गए। मां अपने मृत बेटे के चेहरे को निहारते हुए भगवान से उसे वापस लौटाने की गुहार लगाती रहीं। इसके बाद बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर विनय का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शोकाकुल लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें