फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: घाटबाजार घाटी में पीएलएफआई के नाम पर मांगी 10% लेवी, हथियारबंद युवकों ने दी धमकी; पुलिस ने दी सुरक्षा

Tue, 17 Nov 2026 04:33 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आनंदपुर थाना क्षेत्र के घाटबाजार घाटी में सड़क निर्माण कार्य से जुड़े कर्मियों को पीएलएफआई के नाम पर हथियारबंद युवकों ने धमकी देकर 10 प्रतिशत लेवी मांगी। घटना के बाद पुलिस सुरक्षा में निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराया गया है।

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाटबाजार घाटी में सड़क निर्माण कार्य में जुटे कर्मियों को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के नाम पर धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। निर्माण स्थल पर उग्रवादी गतिविधियों की सूचना मिलते ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। पुलिस बल की कड़ी निगरानी और सुरक्षा के घेरे में सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया। पुलिस की मौजूदगी के बाद ठेकेदार और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


निर्माण स्थल पर हथियारबंद युवकों की रंगदारी
रविवार को घाटबाजार घाटी में चल रहे सड़क निर्माण के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात हथियारबंद युवक मौके पर पहुंचे। युवकों ने निर्माण कार्य में लगे ग्रेडर मशीन के चालक पर बंदूक तान दी और उसे डरा-धमकाकर पीएलएफआई के नाम की लेवी पर्ची थमा दी। पर्ची में निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी एजेंसी से सड़क की कुल निर्माण लागत का 10 प्रतिशत हिस्सा संगठन के बैंक खाते में जमा कराने का निर्देश दिया गया था। चेतावनी दी गई थी कि मांग पूरी न होने पर कार्य तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया जाए।

निर्माण वाहन में आग लगाने का प्रयास
घटना के दौरान बाइक सवार दोनों युवकों ने निर्माण कार्य में उपयोग किए जा रहे वाहन को आग के हवाले करने का प्रयास भी किया। हालांकि, इस कोशिश के बावजूद वाहन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और बड़ा हादसा टल गया। हथियार के बल पर रंगदारी मांगने, वाहन जलाने के प्रयास और काम बंद करने की धमकी मिलने से निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन


आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस की टीम
आनंदपुर थाना पुलिस लेवी की पर्ची देने वाले हथियारबंद युवकों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर बारीक नजर रख रही है। पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। साथ ही लेवी वसूली के खेल में शामिल अन्य लोगों की तलाश में भी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे, ताकि क्षेत्र का विकास बाधित न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें