फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: 21 नवंबर से 16 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द, जनशताब्दी भी प्रभावित; रेलवे ने क्यों लिया फैसला?

Tue, 17 Nov 2026 04:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

सीनी-राजखरसावां रेलखंड पर विकास कार्यों के कारण 21 नवंबर से 16 जनवरी 2027 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। कुछ ट्रेनों का परिचालन सीमित होगा, जबकि दो एक्सप्रेस के मार्ग बदले जाएंगे।

 

विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत सीनी-राजखरसावां-सीनी रेलखंड पर विकास कार्यों के कारण 21 नवंबर से 16 जनवरी 2027 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान अलग-अलग तिथियों में कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से समाप्त किया गया है, जबकि कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इससे टाटानगर, चाकुलिया, बड़बिल, गुवा, चाईबासा और राउरकेला समेत कई रेल मार्गों पर यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन


मेमू ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित
रेलवे ने कई स्थानीय मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द करने का फैसला किया है। चाकुलिया-टाटानगर-बड़बिल मेमू (68127-68125) 23, 27 और 30 नवंबर, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 दिसंबर तथा 1, 4, 8, 11 और 15 जनवरी को रद्द रहेगी। इसी तरह बड़बिल-टाटानगर-चाकुलिया मेमू (68126-68128) 24 और 28 नवंबर, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 और 29 दिसंबर तथा 2, 5, 9, 12 और 16 जनवरी को नहीं चलेगी।

टाटानगर-गुवा-आदित्यपुर मेमू (68003-68004) और राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू (68044-68043) 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद्द रहेंगी। इसके अलावा आदित्यपुर-गुवा मेमू (68019-68020) 24 नवंबर, 1, 8, 15, 22 और 29 दिसंबर तथा 5 और 12 जनवरी को रद्द रहेगी। टाटानगर-चाईबासा-टाटानगर मेमू (68137-68138) की अप ट्रेन 27 नवंबर, 4, 11, 18 और 25 दिसंबर तथा 1, 8 और 15 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं, इसकी डाउन ट्रेन 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर तथा 2, 9 और 16 जनवरी को नहीं चलेगी।

जनशताब्दी समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
विकास कार्यों का असर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और जनशताब्दी ट्रेनों पर भी पड़ेगा। हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021-12022) और टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस (18109-18110) 24 और 27 नवंबर, 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 दिसंबर तथा 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी को रद्द रहेंगी।

लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस (12767) 23 नवंबर से 11 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार और संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस (12768) 25 नवंबर से 13 जनवरी तक प्रत्येक बुधवार को रद्द रहेगी। इसी तरह संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस (20822) 21 नवंबर से 9 जनवरी तक प्रत्येक शनिवार और पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस (20821) 23 नवंबर से 11 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार को नहीं चलेगी।

इसके अलावा हावड़ा-कांटाबांजी-टिटलागढ़ एक्सप्रेस (22861-12872) 24 नवंबर से 12 जनवरी तक प्रत्येक मंगलवार और हावड़ा-कांटाबांजी एक्सप्रेस (22861-22862) 27 नवंबर से 15 जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी।

विज्ञापन


कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से समाप्त
लवे ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन उनके निर्धारित गंतव्य तक करने के बजाय बीच के स्टेशन तक सीमित रखने का फैसला किया है। हावड़ा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस (18011) 23 नवंबर से 14 जनवरी तक आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। वहीं, चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (18012) 24 नवंबर से 15 जनवरी तक चक्रधरपुर के बजाय आद्रा स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

दो एक्सप्रेस ट्रेनों के बदले गए मार्ग 
विकास कार्यों के कारण दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 23 नवंबर से 11 जनवरी तक प्रत्येक सोमवार को इब-झारसुगुड़ा-संबलपुर सिटी-कटक के रास्ते चलाई जाएगी।

वहीं, आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) 26 नवंबर से 14 जनवरी तक प्रत्येक गुरुवार को टाटानगर और गम्हरिया स्टेशनों के बजाय कांड्रा-सीनी मार्ग से परिवर्तित होकर चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों के परिचालन, मार्ग और समय-सारिणी की अद्यतन जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें