फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; 25 मिनट तक रुकी रही

Mon, 16 Nov 2026 08:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 वातानुकूलित कोच में धुतरा स्टेशन के पास अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रेलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। ट्रेन करीब 25 मिनट रुकी रही।

 

विज्ञापन
टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही ट्रेन संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ए-2 वातानुकूलित कोच में रविवार को अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। चक्रधरपुर रेलमंडल के धुतरा रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 11 बजे ट्रेन के ए-2 कोच से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही समय में कोच से आग की लपटें भी बाहर निकलती दिखाई देने लगीं। इस घटना से ट्रेन के भीतर सवार यात्रियों में भारी दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


कोच में फैली दहशत
वातानुकूलित डिब्बे से अचानक धुआं उठते ही बोगी के भीतर मौजूद यात्रियों ने चिल्लाना और शोर मचाना शुरू कर दिया। कोच में आग की लपटें देखकर घबराए कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन रुकते ही नीचे उतरने लगे। इस आकस्मिक हादसे की वजह से ट्रेन के अंदर कुछ समय के लिए भय तथा भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही रेलकर्मी तुरंत सक्रिय हो गए और स्थिति को संभालने में जुट गए।

आग पर पाया नियंत्रण
रेलकर्मियों ने बोगी में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद रेलकर्मियों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। समय रहते आग को बुझा दिए जाने से लपटें ट्रेन के अन्य कोचों तक नहीं फैल सकीं और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


इस घटना के कारण टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस धुतरा स्टेशन के समीप लगभग 25 मिनट तक रुकी रही। आग पर पूरी तरह काबू पाने और स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन को झारसुगुड़ा की ओर रवाना कर दिया गया। इसके बाद ही ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें