फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: मां की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, संताली परंपरा से हुआ विसर्जन

Mon, 19 Oct 2026 04:50 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रजरप्पा में दामोदर-भैरवी नदी के संगम तट पर अपनी दिवंगत माता रूपी सोरेन की अस्थियों का संताली परंपरा के अनुसार विसर्जन किया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद उन्होंने ग्रामीणों के बीच वस्त्र भी वितरित किए।

विज्ञापन
दामोदर भरवी नदी में दिवंगत माता रूपी सोरेन की अस्थियां विसर्जित करते सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा स्थित दामोदर-भैरवी नदी के पवित्र संगम तट पर विसर्जित कीं। उन्होंने सामाजिक रीति-रिवाजों, मान्यताओं और परंपराओं के अनुरूप पूरी श्रद्धा के साथ अस्थियों का विधिवत विसर्जन किया।

मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से माता का अस्थि कलश लेकर गमगीन माहौल में रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। इसके बाद दामोदर-भैरवी नदी के संगम तट पर स्थित जाडंग बाहा तुपुनाई घाट पर संताली परंपरा और पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार अस्थियों का विसर्जन किया।

विज्ञापन


पढे़ं: एमजीएम अस्पताल पर अब दिल्ली से नजर रखेगा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, 12 कैमरों का पासवर्ड मांगा

इस दौरान परगना बाबा जोगेश्वर सोरेन के नेतृत्व में मांझी बाबा बिन्दे सोरेन, लुगू गोडैत, सुरेन्द्र टुडू, पारानीक बाबा महावीर मुर्मू, सोमाय टुडू और जीतलाल मुर्मू सहित अन्य लोगों ने पारंपरिक विधि-विधान संपन्न कराया।

सभी धार्मिक और पारंपरिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच वस्त्र का वितरण भी किया। अस्थि विसर्जन के दौरान मुख्यमंत्री के पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन का संस्कार भोज 18 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव नेमरा में संपन्न हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें