फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के उफान से रेलवे ट्रैक पर खतरा: साहिबगंज में 20 मीटर दूर पहुंचा कटाव, दो ट्रेनें रद्द और छह डायवर्ट

Wed, 30 Sep 2026 08:09 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण साहिबगंज में महाराजपुर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक तेज कटाव हो रहा है। कटाव ट्रैक से 20-30 मीटर दूर पहुंच गया है। सुरक्षा के लिए दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द और छह एक्सप्रेस ट्रेनों को दुमका होकर चलाने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
गंगा किनारे रेलवे ट्रैक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच साहिबगंज जिले के मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज-तालझारी रेलखंड पर महाराजपुर स्टेशन के समीप तेज कटाव से रेल परिचालन पर संकट गहरा गया है। झुंझरी पुल के पोल संख्या 219/32 के पास कटाव की धार रेलवे ट्रैक से महज 20 से 30 मीटर की दूरी तक पहुंच गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए दो पैसेंजर ट्रेनों को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है, जबकि छह एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन दुमका होकर कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


खतरे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों की टीम मोटर ट्रॉली से कटाव स्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ट्रैक की सुरक्षा के लिए रेलवे ने तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कर दिया है। मालगाड़ियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में बोल्डर गिराकर पिचिंग का काम युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि कटाव को रेलवे लाइन की ओर बढ़ने से रोका जा सके।

दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द
रेलवे के अनुसार, साहिबगंज-रामपुरहाट पैसेंजर और जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन को अगले आदेश तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। वहीं, किऊल-मालदा एक्सप्रेस का परिचालन साहिबगंज स्टेशन तक ही सीमित रहेगा। यह ट्रेन साहिबगंज से आगे मालदा नहीं जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार: कटिहार में दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना में केस दर्ज होते ही पुलिस ने दिखाई तेजी
विज्ञापन


छह ट्रेनें दुमका होकर चलेंगी
साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के ट्रैफिक इंस्पेक्टर नितिश कुमार के अनुसार, छह ट्रेनों को दुमका होकर डायवर्ट किया गया है। इनमें जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, गया-हावड़ा एक्सप्रेस और भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस की अप और डाउन सेवाएं शामिल हैं। ट्रेनों के रद्द और मार्ग परिवर्तित होने से दैनिक यात्रियों के साथ लंबी दूरी के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति की जानकारी देने के लिए स्टेशनों पर हेल्प डेस्क सक्रिय कर दिए गए हैं। रेलवे प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें