फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranchi News: साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना

Wed, 11 Mar 2026 12:29 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी बजट सत्र के दौरान साइकिल से विधानसभा पहुंचे। उन्होंने लोगों से फिट रहने के लिए साइकिल चलाने की अपील की और महंगाई व राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। मंत्री के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा रही। विधानसभा परिसर पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि साइकिल से आने का उद्देश्य केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है।

विज्ञापन


'साइकिलिंग से फिट रहना आसान'
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज के समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में साइकिल एक बेहतर और सस्ता विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए लोगों को अपने दैनिक जीवन में साइकिल चलाने की आदत डालनी चाहिए। नियमित व्यायाम और साइकिलिंग से फिट रहना आसान होता है।

सदन में सकारात्मक चर्चा की उम्मीद 
मंत्री ने बताया कि बुधवार को विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के बजट पर भी चर्चा होनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सदन में सकारात्मक चर्चा होगी और राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंचायत सचिव के घर से 15 लाख की संपति उड़ा ले गए चोर, सभी को कमरे में बंद कर घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन


'नाटक कर रही भाजपा'
इस दौरान मंत्री ने देश में बढ़ती महंगाई पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एलपीजी सहित कई आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों, खासकर महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि रामनवमी के दौरान डीजे बजाने के मुद्दे पर भाजपा का धरना केवल राजनीतिक नाटक है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों के लोगों का है और समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें