फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बाइक और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 09:32 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और स्विफ्ट डिजायर को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

पढ़ें:  संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित करे राज्य सरकार, 14 से 18 साल से कर रहे थे काम
विज्ञापन


फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई।
विज्ञापन


खतरनाक मोड़ों के कारण हादसे का खतरा
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार अक्सर काफी अधिक रहती है। सड़क पर दो-तीन जगह ऐसे तीखे मोड़ हैं, जहां वाहन चालकों को अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। ग्रामीणों के मुताबिक, इन खतरनाक मोड़ों पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। त्योहार के दौरान कुछ बाइक चालक बिना हेलमेट और तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खतरनाक मोड़ों पर संकेतक लगाने, वाहनों की गति नियंत्रित करने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें