फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: निशा भगत मामले में पूर्व सांसद का सीएम हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कहा- यह मौत आत्महत्या नहीं, हत्या है

Sat, 07 Nov 2026 06:57 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर भाजपा ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सांसद समीर उरांव ने मामले की सीबीआई जांच कराने, अजय तिर्की सहित आरोपों में नामित लोगों की भूमिका की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बीजेपी नेता व सह पूर्व एमपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद समीर उरांव ने आदिवासी नेत्री निशा भगत की असामयिक मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि निशा भगत एक निडर और संघर्षशील आदिवासी बेटी थीं, जो आदिवासी समाज के धर्म, संस्कृति, परंपरा, आस्था और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठा रही थीं। उन्होंने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर मानसिक और सामाजिक प्रताड़ना तथा चरित्र हनन के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उरांव ने कहा कि निशा भगत के वीडियो में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार, अजय तिर्की और झारखंड पुलिस सहित कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक आदिवासी बेटी पुलिस से सुरक्षा मांग रही थी, तब प्रशासन ने उसकी शिकायतों को गंभीरता से क्यों नहीं लिया?

उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले भी सुभाष मुंडा, सोमा मुंडा, लक्ष्मीकांत मुंडा, रूपा तिर्की, संध्या टोपनो और प्रेम सागर मुंडा जैसे लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। इससे राज्य में आदिवासी समाज के अगुआ और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

 उरांव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार खुद को अबुआ सरकार कहती है, लेकिन आज आदिवासी समाज के लोग ही अपने अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जल, जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए आवाज उठाने वालों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, न कि उन्हें प्रताड़ना और मौत का सामना करना पड़े।

भाजपा ने मांग की है कि निशा भगत की मौत की सीबीआई जांच कराई जाए। अजय तिर्की सहित आरोपों में नामित लोगों की भूमिका की जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। निशा भगत की पुलिस से हुई बातचीत और सुरक्षा संबंधी शिकायतों की जांच हो। लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। आदिवासी समाज के अगुआ और पारंपरिक व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले दलालों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: दो सगे भाइयों को ट्रक ने कुचला, हादसे के बाद चालक फरार; ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

समीर उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि सरकार निशा भगत को न्याय दिलाने और आदिवासी समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए। यदि सरकार राज्य की जनता को सुरक्षा देने में असमर्थ है तो मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें